ग्रेटर नोएडा

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑर्केस्ट्रा डे पर विद्यार्थियों ने किया विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में कक्षा VIII-ब के विद्यार्थियों द्वारा ‘ऑर्केस्ट्रा डे’ के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ऑर्केस्ट्रा के महत्व एवं संगीत के माध्यम से एकता, अनुशासन, सहयोग और टीम भावना के संदेश पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति रही, जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट संगीत कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में रश्मि सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और संगीत के साथ-साथ सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कक्षा VIII-ब के विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर यह विशेष सभा अत्यंत सफल एवं सराहनीय रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संगीत, सहयोग और टीमवर्क की भावना को समझने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!