बुलन्दशहर
सुनील ठाकुर का दिल्ली अस्पताल में निधन
धर्मप्रेमी के अल्पायु में आक्समिक निधन से कस्बे में दौड़ी शोक की लहर

औरंगाबाद( बुलंदशहर)थाने वाले मंदिर के पुजारी मास्टर सुनील ठाकुर का सोमवार को दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया।उनकी उम्र लगभग पेंतालिस वर्ष थी।
सुनील ठाकुर को विगत दिवस आक्समिक बीमारी के चलते परिजन दिल्ली अस्पताल ले गए थे। उपचार के दौरान उनका स्वर्गवास हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही समूचे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सुनील ठाकुर धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही सैंकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






