बुलन्दशहर

करप्शन फ्री इंडिया के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष बने सुशील प्रधान 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद में चलाया जाएगा जनांदोलन 

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद में निशंक की कोठी (गुर्जर भवन) के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सानिध्य में महापंचायत का आयोजन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद बुलंदशहर में जन आंदोलन की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए एवं जनपद बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार संगठन के संस्थापक सदस्य कृष्णपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता महिपाल आधाना ने एवं संचालन प्रेमराज भाटी ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद में आयोजित महापंचायत में जनपद बुलंदशहर के दर्जनों गांवों के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए। जिन्होंने जनपद बुलंदशहर की सभी तहसील,ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जन आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने हेतु सहभागिता निभाई। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हृदयपुर निवासी सुशील आधाना को जिला अध्यक्ष,ऋषि बंसल को जिला उपाध्यक्ष,धीर सिंह भाटी को संगठन मंत्री,बसंत भाटी को संगठन सलाहकार,राजकुमार पीलवान को जिला प्रभारी मनोज आधाना को जिला सलाहकार,मोहित आधाना को जिला कोषाध्यक्ष जाहिद मुंशी को जिला सचिव एवं मलखान सिंह यादव को नगर अध्यक्ष सिकंदराबाद की जिम्मेदारी सौंपी। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है उसे पूर्णतया ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे एवं संगठन को संपूर्ण जनपद के सभी ब्लॉक तहसील एवं नगर पंचायत में स्थापित करेंगे।

इस दौरान आलोक नागर डॉ दीपक शर्मा बलराज हूंण प्रेम प्रधान गौरव भाटी दया प्रधान विजय प्रधान ओमकार निशंक महाराज सिंह नीरज भाटी आदेश पहलवान रवि पीलवान पवन यादव यतेंद्र नागर रणधीर नागर भीम सिंह राजपाल प्रधान देशराज प्रधान संजय प्रधान कृष्णा नागर आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!