ग्रेटर नोएडा

उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य श्री राज सिंह यादव की अध्यक्षता व उप प्राचार्य श्रीमती अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम -2025 का भव्य उद्घाटन

दनकौर राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर , गौतमबुद्ध नगर में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य श्री राज सिंह यादव की अध्यक्षता तथा उप प्राचार्य श्रीमती अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम -2025 का भव्य उद्घाटन हुआ | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार ,उप कृषि निदेशक,श्री विवेक दुबे ,जिला कृषि अधिकारी,श्री अम्बा प्रकाश शर्मा ,अपर जिला कृषि अधिकारी,गौतमबुद्धनगर, उपस्थित रहे,

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खाद, उर्वरक, फसलों के चयन , प्रति हेक्टेयर कृषि,40 केजी की मात्रा में बीजों का उपयोग ही क्यों?,पेस्टीसाइड,उन्नत कृषि तकनीकों , नवाचारों तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे अन्न श्री आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा भी जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्टॉल लगाए गए | इस प्रदर्शनी में ARP श्रीमती सारिका गोयल, शिक्षिका स्वेता कनोजिया, प्रशिक्षु अनार्ष, प्रवक्ता श्री राजेश को ग्रीन गुरु अवॉर्ड से सम्मानित किया गया |

इस कार्यक्रम में नोडल रीना भारतीय, सुश्री दीक्षा, डॉ रेनू राइट्स, श्रीमती सुमिता , श्रीमती नीता श्रीमती अर्चना,श्रीमती निधि, श्री संदीप कुमार, श्री धनराज सिंह, श्री नियाज़, श्री वेद, श्री भूपेन्द्र,तथा अन्य सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे|अंत में उप प्राचार्य मैम ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे कर किया गया |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!