दनकौर

डाइट दनकौर में हुई दो दिवसीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक

दनकौर:महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश, के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गौतमबुद्ध नगर में दो दिवसीय ‘त्रैमासिक शिक्षक संकुल समीक्षा बैठक’ का आयोजन उपशिक्षा निदेशक / प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), की अध्यक्षता में  डाइट (DIET), दनकौर, गौतमबुद्ध नगर के सभागार में किया गया।
इस बैठक में जनपद की सभी 37 न्याय पंचायत में कार्यरत शिक्षक संकुल, जिला समन्वयक प्रशिक्षक श्री राकेश कुमार, चारों ब्लॉक के डाइट मेंटर्स व समस्त SRG व एआरपी ने प्रतिभाग किया। सभी न्याय पंचायतों के शिक्षक संकुलों की टीम ने अपनी-अपनी न्याय पंचायत के नवाचार व बेस्ट प्रेक्टिसिज का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया। निपुण भारत मिशन के विस्तारीकरण के आलोक में अपने द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयास साझा किए और विद्यालय स्तर पर छात्रों को निपुण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

दोनों दिन की बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल चौहान ने लगातार बैठक में उपस्थित रहकर समय-समय पर शिक्षक संकुलों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ उनके अच्छे कार्यों की सराहना भी की। डायट प्रवक्ता श्री राजेश खन्ना व श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा 2024 में आयोजित परख सर्वे की रिपोर्ट को विस्तार से साझा किया गया।

उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट श्रीमती अर्चना गुप्ता ने 2027 में जनपद में आयोजित होने वाले परख सर्वे में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय स्तर,न्याय पंचायत स्तर व जनपद स्तर पर कार्य योजना बनाये जाने हेतु सभी शिक्षक संकुल के साथ गहन विचार विमर्श किया और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए सभी को एक सप्ताह के अंदर कार्य योजना साझा करने को कहा।

प्रत्येक दिवस बैठक की शुरुआत ब्लॉकवार प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ हुई। इसके पश्चात् प्राचार्य डायट द्वारा बैठक का औपचारिक शुभारम्भ कर प्रेरक उद्बोधन दिया गया।निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए,डाइट मेंटर SRG व शिक्षक संकुलों के दायित्वों, निपुण भारत मिशन की प्रगति तथा कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।प्राचार्य डाइट द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।विद्यालयों में नवीन नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास तथा शिक्षक संकुल बैठकों में शिक्षकों की उपस्थिति और नवाचारों (Best Practices) के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी विद्यालयों में वार्षिक अकादमिक कैलेंडर के अनुसार संपन्न कराई गई गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने, विद्यालयों में शिक्षण के 10 प्रभावी बिंदुओं का नियमित प्रयोग, कैच अप शिक्षण, प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने तथा नियमित रूप से समाचार पत्र पठन एवं स्वतंत्र लेखन को विद्यालयी संस्कृति में समावेशित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल चौहान द्वारा सभी शिक्षक संकुलों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि विगत वर्षों में शिक्षक संकुलों ने जनपद में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है आगे भी वह ऐसे ही प्रेरित होकर कार्य करते रहें।

दो दिवसीय समीक्षा बैठक में मंच संचालन व तकनीकी कार्यों का कुशल संपादन श्री वेद प्रकाश मौर्य सभी संकुल शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास कि सराहना कि तथा उन्हें निर्धारित लक्ष्य एवं रणनीति के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा साप्ताहिक ऑनलाइन बैठक कर समस्याओ एवं चुनौतीयों के समाधान पर चर्चा करने की बात की व श्री नियाज वारिस वारसी के द्वारा किया गया तथा डायट मेंटर श्रीमती नीता सिंह, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, सुश्री दीक्षा एवं श्रीमती सुमिता सचान ने ब्लॉक वार समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!