किसान एकता संघ ने किया संगठन विस्तार

ग्रेटर नोएडा: बुधवार 4 जून को किसान एकता संघ की बैठक राजेन्द्र प्रधान फार्म हाउस रीलखा रोड दनकौर पर चौ राजेन्द्र प्रधान जी के सानिध्य में संपन्न हुई सर्वसम्मति से संगठन विस्तार करते हुए संजय कुमार प्रजापति को किसान एकता संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,नरेश प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव, जितेंद्र प्रजापति को राष्ट्रीय सलाहकार मंत्री, धर्मेंद्र नागर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, धर्मवीर प्रजापति को जिला सचिव, प्रदीप कुमार गर्ग को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बच्चन सिंह प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, श्रीपाल प्रजापति को जिला प्रभारी बनाया गया ,
चौ राजेन्द्र प्रधान ने कहां की इस सरकार में सभी विभागों के अधिकारी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में लिप्त हैं इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हम सबको संगठित होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।इस मौके पर चौ राजेन्द्र प्रधान,नैन सिंह प्रधान,चौ सोरन प्रधान,जेपी नागर, राजेश ठाकुर, हाशिम सैफी, आदि लोग उपस्थित रहे,