जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ “ढोलिडा” (डांडिया उत्सव) का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में 30 सितंबर 2025 को ढोलिडा” (डांडिया उत्सव) का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम ने पूरे विद्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और माँ दुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य महोदय ने सभी का स्वागत किया और डांडिया उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे हमारी सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके द्वारा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
उत्सव का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। छात्रों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजकर रंग बिरंगे डांडिया स्टिक्स के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने जोश और उमंग के साथ गरबा और डांडिया किया। संगीत में ढोल की थाप और पारंपरिक गुजराती गीतों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। “ढोलिडा गीत पर नृत्य ने कार्यक्रम में और भी जान डाल दी, और दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
महाअष्टमी के पावन पर्व पर हवन का आयोजन किया गया तथा 8 दिन से चल रहे मां दुर्गा की पूजन एवं आरती का समापन करके विदाई की गई।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 रेणु सहगल जी ने ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं बल्कि उनमें टीम भावना और अनुशासन का विकास भी करते हैं।