दनकौर

स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण पर गांव में निकाली रैली

दनकौर: आज अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर,गौतमबुद्धनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर गाँव में सात दिवसीय विशेष शिविर में तृतीय दिवस शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी अरविंद सिंह, ऋषिपाल जी,गिरिराज सिंह,चन्दर सिंह जी, मा° चाहतराम जी विद्यालय के आचार्य रूबी चौधरी व धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन करके किया।

मां शारदे की वंदना के पश्चात विद्यालय की आचार्या रूबी चौधरी जी ने सभी स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में आज के विषय महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना है और हमें बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए।इसी भावना के साथ आज हमें समाज में जाकर सभी को जागरूक करना है। इस विषय पर अनेक स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार सभी के समक्ष रखे। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने आज के विषय महिला सशक्तिकरण पर गांव में रैली निकाली। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने सूक्ष्म जलपान किया।

द्वितीय सत्र में ” यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता”, ऐसे संदेश के साथ सभी स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर समाज को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया व महिला सशक्तिकरण के लाभों से अवगत कराया।

तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने भोजन किया एवं भोजन के पश्चात सभी ने अपने-अपने आज के अनुभव को साझा किया। वंदेमातरम के बाद आज शिविर के तृतीय दिवस का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!