कौन हैं प्रोफेसर ठेनुआं:अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ ओमवीर सिंह ठेनुआं की विशिष्ट उपलब्धियां

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के नवनियुक्त प्राचार्य प्रो ओमवीर सिंह ठेनुआं को अनेक विशिष्ट उपलब्धियां अपने कार्यकाल के दौरान हासिल हुई हैं।
प्रोफेसर ठेनुआं ने वर्ष 1997 में तीन मार्च को अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में सस्य विज्ञान विभाग में बतौर सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। तभी से निरंतर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इनके द्वारा समय समय पर अर्जित किए जाते रहे हैं।
वर्ष 2002-03 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा एन एस एस में सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम अधिकारी, तथा वर्ष 2006-07 में समूचे उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रोग्राम अधिकारी का अवार्ड इनके द्वारा हासिल किया गया। प्रोफेसर ठेनुआं ने कई राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जिससे कृषकों विद्यार्थियों और एकेडमिशियन को भरपूर लाभ मिला।इनके लगभग साठ रिसर्च पेपर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। 9 नवंबर 2021 में उच्च शिक्षा सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित होकर लगातार चार वर्ष तीन माह तक जी वी एन कालेज बूढ़पुर रमाला जनपद बागपत में प्राचार्य पद पर कार्यरत रहे । कृषि अनुसंधान एवं कृषि महत्व को समझते हुए इन्होंने 10फरवरी 2026 को इस पद से इस्तीफा दे कर पुनः अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में सस्य विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्य भार ग्रहण किया था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






