किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर दादरी उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दादरी: किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में एसडीम दादरी अनुज नेहरा को ज्ञापन सौंपा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत हवलदार ने बताया दादरी तहसील में दाखिल खारिज, वारिसान एवं बिशनूली गांव के मैन रास्ते पर हो रहे जल भराव आदि समस्याओं के संबंध में किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के नाम एसडीएम दादरी अनुज नेहरा को ज्ञापन सोपा एसडीम दादरी अनुज नेहरा ने संगठन के पदाधिकारी को जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया अगर एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान एकता महासंघ के पदाधिकारी दादरी तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे ,
इस मौके पर रमेश कसाना, रवि नागर, बलजीत हवलदार,अमित नागर, सावित्री देवी, बिजेंन्द्री देवी,अरविंद सेक्रेटरी, रविंद्र नागर,रज्जाक ठेकेदार, सोनू कसाना सहित आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे,





