सीबीएसई के हाईस्कूल परीक्षाफल में 96.8 फीसदी पाकर यश शुक्ला बने टॉपर

प्रयागराज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षाफल में यश शुक्ला ने 96.8% (484/500) फीसदी अंक पाकर सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के टॉपर बने हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस वर्ष विद्यालय के यश शुक्ला ने 96.8% (484/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, पीयूष सिंह 94.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और दिव्यांशु सिंह 94.21% प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय में 175 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे जिनका परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। 
परीक्षा फल घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र सहित आचार्यों ने सफल छात्र- छात्राओं को माला पहनाकर मिठाई खिलाया और उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे I विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक श्री शिव कुमार पाल एवं कोषाध्यक्ष शरद कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।






