बुलन्दशहर

धूमधाम से मनाया गया यलो डे

आर के पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)आर के पब्लिक स्कूल में शनिवार को यलो डे हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। सभी स्कूली बच्चों शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ ने पीत वसन धारण कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

यलो डे के अंतर्गत शनिवार को सभी बच्चे शिक्षक शिक्षिकायें एवं तमाम कर्मचारी पीले वस्त्र पहन कर स्कूल पहुंचे। विद्यालय परिसर को भी पीले फूलों से मनोहारी ढंग से सुसज्जित किया गया था। सभी अध्ययन कक्षों में आकर्षक साज सज्जा पीले फूलों से की गई। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

बच्चों ने पीले रंग से जुड़े सुंदर सुंदर क्राफ्ट तैयार किये और अपनी रचनात्मकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने टिफिन बाक्स में भी पीले स्वादिष्ट व्यंजन रखे हुए थे। संगीत की मधुर स्वरलहरियों पर नन्हे मुन्ने जमकर थिरके और गीत संगीत का भरपूर लुत्फ उठाया।

प्रबंधक शाहिद अली प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बच्चों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उत्साह वर्धन किया। सभी बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया।

इस अवसर पर तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!