
औरंगाबाद( बुलंदशहर) प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शनि धाम पर शनि जयंती के उपलक्ष्य में विशेष समारोह आयोजित किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात हवन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहूतियां दीं। विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से पंक्ति बद्व बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

श्री शनि धाम समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर संस्थापक लाला राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल आढ़ती ने न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा अर्चना कर किया। पूजा अर्चना नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने संपन्न कराई। शनि धाम के पुजारी देव जोशी ने शनिदेव व नव ग्रहों का फूल मालाओं से मनोहारी श्रंगार किया तथा नवीन वस्त्र धारण कराये। हवन हुआ जिसमें सैंकड़ों श्रृद्धालुओं ने आहूतियां दीं।
आरती उतार कर एवं भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से पंक्ति बद्ध आसन ग्रहण कर पूरी सब्जी हलवा पूरी का प्रसाद पाया।
इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल आढ़ती, जय प्रकाश गुप्ता,योगेश कुमार अग्रवाल,बौबी शर्मा, ऋषि पाल भड़ाना, नीरज अग्रवाल पंकज अग्रवाल अजय उर्फ छोटे सुदामा, अंकुर अग्रवाल,आलोक अग्रवाल,अशोक गिरी, संजय सैनी,मास्टर शिवकुमार पसौली,आलोक अग्रवाल,पारस, राजीव गुप्ता,पवन सैनी, अविनाश पसौली, केशव सिंघल , राजेश,पवन, रूद्र, महेश, दुर्गेश, आचार्य अविनाश द्विवेदी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






