धू धू कर के जला रावण का पुतला
श्री राम के बाण ने लंकेश को पहुंचाया यमलोक, दशहरा मेले का भव्य आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )दशहरा मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने बाण मारकर लंका पति रावण को यमलोक पहुंचा दिया। इसी के साथ श्री राम ने अग्नि बाण मारकर लंका पति रावण के पुतले को दहन किया। धूं धूं करके जल उठा रावण का पुतला इसी के साथ गूंज उठा समूचा मैदान जय श्री राम के गगन भेदी नारों से।

विजय दशमी पर्व पर राम रावण युद्ध हेतु राम जी की सेना और रावण की सेनाएं सुसज्जित रथों पर सवार होकर युद्ध के मैदान के लिए रवाना हुई।
जहांगीराबाद रोड़ स्थित नितिन सिंघल मनीष सिंघल के प्रतिष्ठान से मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले में रामा दल और रावण सेना युद्ध करते चल रहे थे। छठ भवानी, सप्तम भवानी, अष्टम भवानी और नवम भवानी मां काली जी अपने लांगुरियों के साथ नृत्य करते हुए गाजे बाजे के साथ श्री राम के साथ युद्ध में सहायक बनकर चल रही थीं। जहांगीराबाद रोड़, बुलंद शहर रोड़ मेन बाजार मौहल्ला जापान होते हुए जुलूस रावण वाले बाड़े में पहुंचा। शिवा विजय ने फीता काट कर राम रावण युद्ध का शुभारंभ कराया। बाड़े में श्री राम और रावण के मध्य घोर युद्ध हुआ। महाराज विभीषण द्वारा नाभि में अमृत छेदन कर रावण वध का उपाय बताते ही श्री राम ने रावण की नाभि में बाण मारकर लंका पति रावण का वध कर दिया। अग्नि बाण मारकर रावण के पुतले का दहन होते ही जय श्री राम के नारे बुलंद किए जाने लगे। धूं धूं करके पुतला दहन होते देख दर्शक भावनाओं में बहकर राम जी की जय जयकार करते हुए वापस लौट आए।
भगवान राम के रूप में विशाल कंसल, लक्ष्मण कशिश सिंघल, हनुमान सचिन अग्रवाल, सुग्रीव मनोज गुप्ता अंगद जतिन सिंघल बने हुए थे जबकि रावण का किरदार पत्रकार राजीव शर्मा ने बखुबी निभाया।
मेला स्थल पर आसपास के गांव देहात से हजारों लोग जमा हुए। मेले में खेल खिलोने चांट पकौड़ी मिठाई जलेबी आदि की जम कर बिक्री हुई।
व्यवस्था में अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल नितिन सिंघल पुनीत सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल राजेश गोयल बलबीर शर्मा हरेंद्र लोधी नवनीत गुप्ता सचिन वर्मा टीटू सर्राफ नवीन गोयल राजीव गुप्ता कोमित अग्रवाल ने सहयोग किया। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा उप निरीक्षक दानिश रज़ा आदि भारी पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे। मेला सुचारू रूप से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






