धूमधाम से निकली मां चंडी की शोभायात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सप्तम भवानी की शोभा यात्रा धूमधाम से आकर्षक सुसज्जित झांकियों के साथ निकाली गई। कस्बा वासियों ने जगह जगह मां काली का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।
नवरात्र महोत्सव की सप्तमी तिथि शनिवार को श्री चंडी काली कमेटी के तत्वावधान में आकर्षक झांकियों के साथ मां चंडी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

मौहल्ला अजीजाबाद स्थित चामुंडा मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत सभासद राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने मां के स्वरूप की पूजा अर्चना कर आरती उतार कर किया। मां चंडी का स्वरूप बब्लू लोधी ने धारण किया। लांगुरिया शिवा लोधी, अर्जुन दिवाकर, सोनू सैनी यश शर्मा,हर्ष शर्मा के साथ मां चंडी ने नृत्य करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में विष्णु, लक्ष्मी, दुर्गा, गणेश जी की मनोहारी झांकियां जन जन के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मां चंडी का स्वरूप अपने लांगुरियों के साथ नृत्य करते हुए शानदार करतब दिखाते हुए चल रहे थे। कस्बा वासियों ने जगह जगह आथित्य देकर मां चंडी की पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर उनका खप्पर भरा। मां चंडी ने अपने भक्तों को प्रसाद से नवाजा।
विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मध्यरात्रि में नागेश्वर मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा मय भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






