गाजियाबाद

श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर को अलंकृत किया गया – “श्री राम भक्त सम्मान” से 

मेरठ:आज श्री श्याम परिवार शास्त्री नगर मेरठ द्वारा श्री राधा गोविन्द मण्डप गढ़ रोड़ मेरठ पर श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर ( पंजीकृत ) के वरिष्ठ पदाधिकारियों को श्रीराम भक्त सम्मान से अलंकृत कर भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री हरिकान्त अहलूवालिया जी ( महापौर नगर निगम मेरठ ) रहे । मंच का कुशल संचालक हास्य/व्यंग्य कवि डा० प्रतीक गुप्ता ने किया ।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर ( पंजीकृत ) द्वारा दिव्य एवं भव्य श्री रामलीला महोत्सव 2026 को आपके कुशल नेतृत्व, अद्वितीय प्रशासनिक कौशल एवं अथक परिश्रम से सफल,सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतू श्री श्याम परिवार शास्त्रीनगर मेरठ के द्वारा श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर ( पंजीकृत ) के मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल, संयोजक राकेश गर्ग, मुख्य समन्वयक रोहताश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ संरक्षक डा० आलोक गुप्ता आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों को पगड़ी व शाल पहनाकर “श्रीराम भक्त सम्मान” से अलंकृत किया गया है । आप के प्रेरणादायी मार्गदर्शन मे सम्पन्न यह पावन आयोजन न केवल जन सेवा और आपसी समन्वय का प्रतीक है , अपितु उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता का एक अनुपम उदाहरण भी है ।

श्री श्याम परिवार शास्त्रीनगर मेरठ के महिला मण्डल ने मुख्य अतिथि महोदय को नारियल भेंट कर स्वागत किया एवं पदाधिकारीयों ने पगड़ी व शाल पहनाकर कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । श्री श्याम परिवार शास्त्रीनगर मेरठ के वरिष्ठ पदाधिकारी शान्ति स्वरूप गुप्ता, नरेश चन्द्र शर्मा, मयंक अग्रवाल, अर्पण गर्ग, संजीव कुमार गुप्ता, अंकित अरोड़ा, सयंम सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, संदीप चौहान, विक्रम सिंह सोलंकी, पंकज कुमार वैश्य, डा० शैली गुप्ता, सुष्मिता गुप्ता, साधना राजपूत, जाग्रति वोहरा, डा० निधि सिंह आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने मे अति महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!