बुलन्दशहर

विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता संपन्न; 12 विद्यालयों के 196 विद्यार्थियों ने दर्शाया कौशल

बुलंदशहर: विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डी.एम. रोड, बुलंदशहर में जिला स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 12 प्रमुख विद्यालयों से आए 196 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र (प्रांतीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), विद्यालय अध्यक्ष सुधीर गुप्ता योगेश (संयोजक विभागीय व क्षेत्रीय प्रतियोगिता तथा प्रधानाचार्य जहांगीराबाद) सतपाल (प्रधानाचार्य अनूपशहर) भूषण (सहकारी नगर) एवं हर्षिता सागवान (प्रधानाचार्या बुलंदशहर) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य महिपाल ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर की बालिका द्वारा प्रस्तुत ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

प्रांतीय संयोजक योगेश ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न घटकों—प्रश्न मंच, गणित प्रयोग, गणित प्रदर्श एवं पत्र वाचन—के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “वैदिक गणित हमारी प्राचीन समृद्ध परंपरा है, जो भारत से बाहर पहचान बनाने के बाद पुनः अपने देश में लौट रही है। नई शिक्षा नीति व अखिल भारतीय स्तर पर इसमें सुधार किए जा रहे हैं।” उन्होंने छात्रों से इस विषय में निरंतर अनुसंधान जारी रखने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के परिणाम गणित पत्र वाचन प्रस्तुति

बाल वर्ग: लुकेश भारद्वाज (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर) किशोर वर्ग: नैंसी (दयावती दीवान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद),तरुण वर्ग: आशी (केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककोड)

गणित प्रदर्श बाल वर्ग:  आशुतोष (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर),गुनगुन शर्मा (दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, बुलंदशहर),काव्या शर्मा (त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डिबाई),किशोर वर्ग विनय, हर्ष राजपूत एवं लक्ष्य बंसल (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर),तरुण वर्ग: सोनाक्षी चौहान (त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर, डिबाई),खुशवंत सिंह (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर).

गणित प्रयोग बाल वर्ग हर्ष वर्मा (त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर, डिबाई),किशोर वर्ग कार्तिक चौधरी (दयावती दीवान सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंदराबाद),तरुण वर्ग गगन शर्मा (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर),

गणित प्रश्न मंच (समूह स्पर्धा), बाल वर्ग देव शर्मा एवं रोबिन कुमार (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर),किशोर वर्ग: अमन कुमार, लविश एवं रोहित (विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, डी.एम. रोड, बुलंदशहर),तरुण वर्ग:यश कुमार, विनय तेवतिया एवं समर्थ राणा (लाल जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, गुलावठी)

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के व्यवस्थापक संदीप त्यागी ने सभी अतिथियों, आचार्यों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता में सफल रहने वाले छात्र अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘वंदे मातरम’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्ट-संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!