किसान मंच

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

रौनीजा : शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को हाउस अरेस्ट करने पर भाकियू (लोकशक्ति )जेवर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 15 माह से गांव रौनीजा, यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में किसानों को उनके हक के आवासीय प्लॉट न दिए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, गौतम बुद्धनगर के बैनर तले शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन चल रहा है।इस संबंध में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारियों और प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हमें केंद्र सरकार से संपर्क करना पड़ रहा था, जिसको रोकने के लिए आज पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० श्योराज सिंह ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक को अवगत कराते हुए बताया कि आज  6 अक्टूबर 2026 को सुबह मेरे निवास पर SI सुनील कुमार और कांस्टेबल पंकज सिंह द्वारा अचानक हाउस अरेस्ट किया गया।

यह लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आवाज को दबाने का प्रयास है। हमारी मांग आज भी वही है – गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेस-वे के पीड़ित किसानों को उनका जायज आवासीय प्लॉट दिया जाए।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!