बुलन्दशहर

शिवभक्त ने किया बाजरे और मसूर दाल से भोलेनाथ का अनूठा श्रृंगार 

सावन के अंतिम सोमवार को सजाया शिवलिंग 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शिव के अनन्य भक्त अंशु अग्रवाल ने सावन मास के अंतिम सोमवार को बाजरे और मसूर दाल से अपने अराध्य देव महादेव के शिवलिंग का अनूठा श्रृंगार किया। दर्शकों ने दिल से बाबा का मनोहारी श्रंगार सराहा।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर में अंशु अग्रवाल ने सोमवार को शिवलिंग का अनूठा श्रृंगार किया । अंशु अग्रवाल द्वारा मनोयोग से किये गये बाबा के श्रंगार में उन्होने बाजरा और मसूर की दाल का उपयोग किया। घंटों तक चले बाबा के श्रंगार में गुलाब के फूलों ने चार चांद लगा दिए। मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शनार्थ पहुंचे श्रृद्धालुओं ने शिवलिंग के इस अनोखे श्रंगार को देख दांतों तले उंगली दबा ली। दर्शकों ने बाबा के श्रंगार को निहारते हुए दिल से सराहा और मुक्त कंठ से अंशु की कला साधना की प्रशंसा की।

विदित हो कि अंशु अग्रवाल विभिन्न अवसरों और पर्वों पर भांति भांति के पदार्थों से बाबा भोलेनाथ का अद्भभुत श्रंगार अरसे से करते आ रहे हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!