समाजवादी लोहिया वाहिनी (गौतम बुद्ध नगर) की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

ग्रेटर नोएडा / गौतम बुद्ध नगर:समाजवादी लोहिया वाहिनी, गौतम बुद्ध नगर की नवगठित जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। इस संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने शिरकत की।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी द्वारा 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में अनुज नागर को जिला महासचिव तथा अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य 8 (कुल 31 पदाधिकारी व सदस्य) चुने गए हैं,
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी की नीतियों व लोहिया जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक नागर छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी वकील सिद्धिकी हरीश खारी विशेष मुखिया हैप्पी पंडित मुख्य रूप से मौजूद रहे,






