नोएडा में मिसाल कायम कर रहे हैं डाक्टर महिपाल , ताकी जरुरतमंदों को मिले फ्री में दवा

नोएडा: दवा दान करें, उम्मीद बांटें नोएडा लोक मंच का निःशुल्क दवा बैंक की मुहिम को बढावा मिले इसको लेकर समाजसेवी व फस्ट रिहैबवन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह लगातार सहयोग कर रहे हैं। और लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि ऐसी मुहिम में सहयोग करें जिससे कोई भी मरीज दवा की कमी के कारण दर्द न सहे। डाक्टर महिपाल सिंह ने नोएडा लोकमंच और फेलिक्स हॉस्पिटल कि तीस रुपये में स्वास्थ्य परामर्श देने की मुहिम की भी तारीफ की इसके पहले भी कई बार डाक्टर महिपाल सिंह ने कई कैंप का आयोजन किया जिसमें निशुल्क दवा बितरण भी की गई पर डाक्टर महिपाल सिंह लोकमंच के निशुल्क अभियान के लिए दवाइयों से भरे कई बॉक्स उपलब्ध कराए हैं, ताकि कोई भी गरीब और जरूरतमंद इलाज और दवा के अभाव में परेशान न हो डॉ. महिपाल ने कहा कि सेवा का मौका मिलना ही सौभाग्य है समाज ने मुझे जो दिया है, उसे लौटाने का यह छोटा सा प्रयास है। मैं आगे भी इस तरह के हर सामाजिक कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।वही लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने इस सहयोग के लिए डॉ. महिपाल सिंह का आभार जताया है और कहा कि समाज को ऐसे नेक विचार रखने वाले युवाओं की जरुरत है।






