महिलाओं को आत्मनिर्भर और सबल बनाने के लिए कृतसंकल्प है प्रदेश सरकार
ग्राम पंचायत मूढ़ी बकापुर में महिला दिवस पर विशेष आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत मूढ़ी बकापुर में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत सचिव विभोर मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए तमाम योजनाएं बनाई और सफलतापूर्वक उनका क्रियान्वयन कराया जा रहा है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला हैल्प डैस्क प्रत्येक थाना स्तर पर कार्यरत है जहां महिला अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहतीं हैं। स्वयंसहायता समूहों के द्वारा उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को रोजगार हेतु लोन आसानी से सुलभ कराया जा रहा है। महिला आरक्षण द्वारा महिलाओं को हर स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है। उन्हें अधिकार दिये जा रहे हैं।
इस अवसर पर टृैनर सुशील शर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुरक्षा प्रदान करने हेतु तमाम सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
महिला ग्राम प्रधान लज्जा देवी ने अध्यक्षता करते हुए आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल