दनकौर

नवभारत साक्षरता परीक्षा 2026 जनपद गौतम बुद्ध नगर में सकुशल संपन्न

दनकौर (गौतम बुद्ध नगर)जनपद गौतम बुद्ध नगर में नवभारत साक्षरता परीक्षा-2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को जनपद के चारों विकासखंडों में बनाए गए कुल 24 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए कुल 217 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 181 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यह परीक्षा 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षर एवं नवसाक्षर शिक्षार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों में पढ़ने-लिखने की क्षमता, संख्या ज्ञान, दैनिक जीवन से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल साक्षरता तथा आवश्यक जीवन कौशल जैसी दक्षताओं का आकलन किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के वंचित एवं असाक्षर वर्ग को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), दनकौर की प्राचार्य श्रीमती अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम केवल पढ़ना-लिखना सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में ज्ञान, संख्या ज्ञान और डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने में सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कार्मिकों को बधाई दी।

BSA सर ने संबोधन करते हुए कहा गया कि नवभारत साक्षरता अभियान के माध्यम से समाज के उन लोगों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए। डिजिटल युग में डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ बुनियादी साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इस प्रकार की परीक्षाएं शिक्षार्थियों को अपनी उपलब्धियों का आकलन करने तथा आगे सीखने के लिए प्रेरित करती हैं।

परीक्षा के सफल संचालन में नोडल अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह, शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रभूषण, DC U-DISE श्री संजीव कुमार, DC Community श्री आलोक कुमार सहित ARP, SRG एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की उपस्थिति, परीक्षा की शुचिता तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया।

अधिकारियों एवं शिक्षकों के समन्वित प्रयासों से जनपद के सभी 24 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने के साथ-साथ उन्हें संख्या ज्ञान, डिजिटल साक्षरता और जीवनोपयोगी दक्षताओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!