दनकौर

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ पंच दिवसीय दीपावली पर्व का भव्य आयोजन

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सनातन मूल्यों के प्रतीक पंच दिवसीय दीपावली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं दीपावली के आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के संयोजक गौरव सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला महान पर्व है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है, जो हमें अपने जीवन में सदाचार, सकारात्मकता, प्रेम, सहयोग एवं सामाजिक एकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

इस अवसर पर हरिओम शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

अंत में सभी ने दीपावली पर्व को हर्षोल्लास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार विद्यालय में पंचदिवसीय दीपावली पर्व का आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हुए उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, संजय दीक्षित, ओंकार सिंह, भास्कर सैनी, धर्मवीर सिंह, अरविंद सिंह, करमवीर नागर, अरुण नागर, पवन ठाकुर, दिव्य प्रकाश, रूबी चौधरी, ज्योति शर्मा, भावना शर्मा, ज्योति शर्मा, वर्षा शर्मा, अंशु नागर एवं सभी कर्मचारियों तथा उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!