पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर ने उपहार प्रदान कर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया मनोबल

दनकौर:7 अक्टूबर को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर गौतम बुद्ध नगर में एक निबंध प्रतियोगिता (अलग – अलग विषयों) का आयोजन कराया गया । जिसमें जनपद के लगभग सभी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया ।
इस प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतम बुध नगर के कक्षा 9 से 12 तक के 6 छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभा किया। जिसमें से कक्षा 12 B के छात्र आर्यन सोलंकी ने प्रथम स्थान और कक्षा 10 D की छात्रा कुमारी नीरू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिसके लिए आज विद्यालय में प्रार्थना सभा की दैनिक दिनचर्या के उपरांत प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आर्यन सोलंकी और नीरू शर्मा को उपहार प्रदान कर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और इस निबंध प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले शिक्षक पौरुष राजन जी की भी प्रशंसा की और ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।






