ग्रेटर नोएडा

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 के आईआईपीपीटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पोर्ट्स मीट–2026’ का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया गया। खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कॉलेज के खेल शिक्षक मनीष भाटी ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शतरंज प्रतियोगिता में यग विजेता रहे। अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह में कॉलेज के चेयरमैन श्री संजय सूडान एवं निदेशक डॉ. जितेश खत्री ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला। दो दिवसीय आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

रिपोर्टर भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!