ग्रेटर नोएडा

जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रातःकालीन सभा का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5A द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

सभा का शुभारंभ गणेश वंदना एवं प्रार्थना से हुआ। विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व को दर्शाते हुए सुंदर एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। रंगारंग नृत्य, मधुर गीत, प्रेरणादायक विचारों तथा मनमोहक अभिनय के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से सभी को दीपावली प्रेम, सद्भाव, एकता और खुशियों के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

सभा का समापन प्रधानाचार्या महोदया के प्रेरणादायक संदेश दिया एवं सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!