रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक सफल निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर पूर्वांचल सिल्वर सिटी व पूर्वांचल हाइट सोसाइटी में आयोजित किया गया।

इस शिविर में 110 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 22पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए, जिनके माध्यम से प्रत्येक कार्डधारक को ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य उपचार का लाभ मिल सकता है।
इस सेवा प्रकल्प में रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से रोटेरियन मोहित बंसल,रोटेरियन शुभम सिंघल,रोटेरियन कपिल गर्ग,रोटेरियन हर्ष गुप्ता,रोटेरियन प्रमोद खनीजो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही
विशेष उल्लेखनीय है कि रोटेरियन प्रमोद खनीजो जी, इंडिया आई इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं और पूरे भारत में संस्थान की गतिविधियों एवं कार्यों का संचालन संभाल रहे हैं। उनका रोटरी परिवार का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व की बात है।
इस सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए इंडिया आई इंस्टीट्यूट की पूरी टीम का हार्दिक आभार किया व कहा कि रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा का संकल्प है जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना।
रिपोर्ट मुकुल गोयल






