रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपावली डांडिया महोत्सव
अलका मोटल में रंगारंग डांडिया महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अलका मोटल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की मधुर धुनों पर सभी ने जमकर नृत्य किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रो. अनुराग अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का सफल संयोजन लवकेश गुप्ता, नवीन गर्ग, सीए आयुष बंसल एवं मुनेश कंसल ने किया। क्लब सचिव अजय गोयल ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं दो लकी ड्रा के द्वारा लकी विनर प्रदीप अग्रवाल एवं कृष्ण मोहन को विजेता के रूप में चांदी के सिक्के दिए गए कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं और गिफ्ट के रूप में चांदी के सिक्के दिए
अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय गोयल, दीपक बंसल, अरविंद गर्ग, जुग्नेश बंसल, मनोज गोयल, अजय कंसल, अजय मित्तल,डॉ सचिन, डॉक्टर नवीन, नवीन गर्ग, लोकेश गुप्ता, आयुष बंसल, कृष्ण मोहन, अमित गर्ग, विनय गुप्ता, शिवम अग्रवाल, विभु बंसल,शिखर अग्रवाल, नीरज राघव, विनय गुप्ता आदि से परिवार मौजूद रहे,
रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






