बुलन्दशहर
मुदित गोस्वामी बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा महामंत्री
कस्बे में दौड़ी हर्ष की लहर समर्थकों ने आतिशबाज़ी कर किया मिष्ठान वितरण

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बा निवासी मुदित गोस्वामी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यसमिति में महामंत्री नियुक्त किया गया है। मुदित गोस्वामी की नियुक्ति से कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाज़ी कर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी की संस्तुति पर प्रदेश नेतृत्व ने टीचर कालोनी निवासी मुदित गोस्वामी को महामंत्री मनोनीत किया। मुदित गोस्वामी के दादा स्वर्गीय डॉ टी डी गिरि कस्बे के लोकप्रिय ख्यातिप्राप्त चिकित्सक रहे हैं। युवा मुदित गोस्वामी के मनोनयन से भाजपा समर्थकों में हर्षोल्लास छाया हुआ है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






