ग्रेटर नोएडा

कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश नियुक्त हुए, प्रेम प्रधान

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यालय पर संगठन की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान को पदोन्नति देते हुए संगठन की कोर कमेटी का सदस्य एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर एवं प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि ग्राम जुनेदपुर निवासी चौधरी प्रेम प्रधान वर्ष 2013 में संगठन की स्थापना से ही लगातार संगठन की विचारधारा के साथ जुड़कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत जन आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण, निष्ठा एवं संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से उन्हें कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रेम प्रधान ने लंबे समय से संगठन के आंदोलनों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। संगठन को विश्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

वहीं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं कोर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के जन आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, चौधरी प्रेमराज भाटी, मास्टर दिनेश नागर, लव यादव, शिव कुमार कसाना, पीयूष यादव सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!