बुलन्दशहर

तमंचे सहित युवक दबोचा 

लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा ने कराया मामला दर्ज 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )लखावटी चौकी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे सहित बंदी बनाया। चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।

लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा रविवार की रात्रि में गश्त पर थे। बहादुर पुर पसौली गौशाला मार्ग पर एक युवक पसौली गांव की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी द्वारा टोकने पर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम विनोद पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव बहादुर पुर पसौली बताया। शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत चौकी इंचार्ज ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार मोहित कुमार और अजीत कुमार पुलिस टीम में शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!