बुलन्दशहर

नन्ही निक्की ने काटा केक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया महिला दिवस 

औरंगाबाद( बुलंदशहर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी परिसर में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। नारी शक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से नन्ही बालिका निक्की से केक कटवाया गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने महिलाओं के हर क्षेत्र में योगदान और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने महिला कर्मचारियों से अपने कर्तव्य और दायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने का भी आवाह्न किया । डाक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है और उसके समुचित सम्मान का विधान भी किया गया है। वर्तमान में नारी घर की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ साथ हर क्षेत्र में देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। हर वो नारी वंदनीय है जो अपने साहस और परिश्रम से समाज में मिसाल कायम कर रही है।

इस अवसर पर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डाक्टर विनीत कुमार भारद्वाज, सर्विष्ठा देवी,फार्मेसिस्ट नरेंद्र रावत, अंकित तेवतिया निशा सिरोही कविता सिंह आदि तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!