बुलन्दशहर

स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा :एक माह पूर्व सील किया गया क्लिनिक खुल गया और फिर से हो गया सील

औरंगाबाद (बुलंदशहर )स्वास्थ्य विभाग ने जिस क्लीनिक को लगभग एक महीने पहले सील किया था वो तीन दिन पूर्व खोल दिया गया। वही क्लीनिक आज फिर से सील कर दिया गया। कारण राम जाने या फिर खुद स्वास्थ्य विभाग।

जिले के स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। यहां अपंजीकृत क्लिनिक, मैडिकल स्टोर, झोलाछाप डॉक्टर और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त विभिन्न लैब अधिकारियों व कर्मचारियों की अवैध कमाई के प्रमुख श्रोत बने हुए हैं। उनपर सीलिंग की कार्रवाई और ले देकर सील हटाने अथवा सीलिंग हटाने की मौन स्वीकृति देना और उसकी तरफ से उदासीन हो जाना आम बात है।

औरंगाबाद कस्बे में भावसी रोड चौराहा स्थित एक क्लिनिक पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र बंसल की अगुवाई में लगभग एक महीने पहले सील लगाई थी। सील लगाने का कारण अपंजीकृत क्लिनिक होना, वैध चिकित्सा प्रमाण पत्रों रहित चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाना बताया गया था। तीन दिन पूर्व उक्त क्लिनिक खोल लिया और चिकित्सा कार्य जारी हो गया। ऐसा किसके आदेश पर हुआ यह ज्ञात नहीं हो सका। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर पुनः क्लिनिक पर सील लगाने की कार्रवाई की। किसके आदेश पर सील हटी । अथवा सील लगाने के बाद क्लिनिक कैसे खुला और अब पुनः सील कैसे लगाई गई यह ज्ञात नहीं हो सका।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि क्लिनिक खोल लिये जाने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को पुनः सील लगाने के लिए भेजा गया था। इससे अधिक वे भी कुछ नहीं बता पाए।

रिपोर्टर राजेंद्र  अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!