ग्रेटर नोएडा

बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा :जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार शोषण अत्याचार एवं विभिन्न बुराइयों के विरोध में जन जागरूक अभियान के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में बरसात गांव निवासी रविंद्र नागर के आवास पर बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन दुलीचंद नागर ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बरसात गांव के ग्रामीणों के साथ जन जागरूक बैठक की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में बड़े स्तर पर खाद्य सामग्री में मिलावट की जा रही है जिस कारण लोग बीमार हो रहे हैं। गौतम बुध नगर के तीनों प्राधिकरणों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के कारण किसान एवं अन्य संबंधित लोग परेशान हैं पिछले 20-20 वर्षों से लोगों के कार्य अटके हुए हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया की जनपद में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है सरकारी अस्पतालों में विभिन्न समस्याएं हैं, प्राइवेट स्कूल एवं अस्पताल दबाकर लूट कर रहे हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन चलाएगा।

इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, गौरव भाटी, दुलीचंद नागर, जितेंद्र भाटी, नरेश भाटी, नितिन कुमार, लखमी पंडित, ब्रह्म प्रधान, धीरज नागर, रविन्द्र नागर, सुंदर, देवीराम, लखपत, श्री, महावीर, विजयपाल, हरेंद्र नागर व राकेश बंसल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!