बुलन्दशहर

बाल दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 

जे पी विद्या मंदिर तौमडी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )जे पी विद्या मंदिर तौमडी में बाल दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली देते हुए किया। अपने संबोधन में उन्होने बाल दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और बताया कि बच्चों के चहेते प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। जो बच्चों के अधिकारों के सम्मान और उनकी भलाई व शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

जे पी मानुष चिट्ठा की चिकित्सीय टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया और स्वास्थ्य नियमों की जानकारी दी।

विशेष प्रार्थना सभा में शिक्षक सुभाष चन्द्र एवं लीना भाटी की विशेष संगीत मय प्रस्तुति ने सभी को सम्मोहित कर दिया।

बच्चों ने म्यूजिकल चेयर,हार्डल रेस,बनाना रेस ,फिल द वाटर रेस ,स्लो साइकिल रेस,लेमन रेस सेक रेस टंग आफ वार तथा खो खो खेल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग अनुसार खेले। खो खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कावेरी और गंगा सदन संयुक्त विजेता तथा बालक वर्ग में गंगा सदन प्रथम स्थान पर रहे। समन्वय जीतेश कुमार संदीप कुमार आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!