किसान एकता महासंघ ने रोहन मोटर्स लिमिटेड ग्रेटर नोएडा पर सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में रोहन मोटर्स ग्रेटर नोएडा में बॉडी शॉप मैनेजर सुबोध सिंह को ज्ञापन सौंपा इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी सोनू कसाना की बलेनों गाड़ी पिछले 5 दिनों पहले अज्ञात कारण से आग लग गई थी वहाँ पर मौजूद लोगों ने गाड़ी की आग को पानी डालकर क़ाबू कर लिया लेकिन पिछले 4 दिनों से गाड़ी एजेंसी में खड़ी हुई थी जिस पर एजेंसी की तरफ़ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया गाड़ी की इंश्योरेंस व गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट कम्पलीट थे तथा गाड़ी अभी वारंटी में थी उसके बावजूद भी गाड़ी में कोई कार्य नहीं किया गया जिसके विरोध में किसान एकता महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रोहन मोटर्स के सुबोध सिंह मैनेजर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से 15 दिन मे गाड़ी को ठीक करने का अल्टीमेटम दिया अगर 15 दिन के अंदर वारंटी के तहत ठीक नहीं किया गया तो किसान एकता महासंघ 15 दिन बाद रोहन मोटर्स के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी ज़िम्मेदारी स्वयं रोहन मोटर्स तथा जिला प्रशासन की होगी,
इस मौक़े पर रमेश कसाना,बलजीत हवलदार,अरविंद सेक्रेटरी सुरेंद्र नागर,मलखे नागर,प्रवीन पहलवान,अमित नागर,गजराज कसाना, चेतन कसाना, इंदरपाल सिंह,सिकंदर सिंह, राहुल नागर,रज़्ज़ाक़ ठेकेदार,प्रदीप कसाना,कुलदीप राजपूत साजिद प्रधान,कपिल शर्मा,सरजीत कसाना, राघव कसाना, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,







