शिक्षण संस्थान

जीएनआईओटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा : जीएनआईओटी परिसर में विद्युत अभियांत्रिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जीएनआईओटी के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता एवं इनोवेशन लीड डॉ. अनुरंजन मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को शैक्षणिक दिशा प्रो. (डॉ.) सीमा अरोड़ा, विभागाध्यक्ष (ईई) एवं प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार ओझा, विभागाध्यक्ष (ईसीई) से प्राप्त हुई, जबकि आयोजन का कुशल समन्वय सुश्री स्वाति सिंह (ईई) एवं सुश्री भावना सचदेवा (ईसीई) द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उन्नत विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। पोस्टरों का मूल्यांकन सुश्री राजनन्दनी यादव (ईई) एवं डॉ. मोनिका दीक्षित (ईसीई) द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुमित राज (ईई) एवं अमन राय (ईसीई) को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार पीयूष कुमार (ईई) एवं हर्षित कुमार मिश्रा (ईसीई) ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय पुरस्कार विक्रम शर्मा (ईई) एवं निखिल कुमार (ईसीई) को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं शोध अभिरुचि को प्रोत्साहित करना था, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!