धूमधाम के साथ निकाली बागपत में भगवान श्रीकृष्ण जी की वार्षिक शोभायात्रा

बागपत (उत्तर प्रदेश) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज बागपत द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की वार्षिक रथयात्रा 2026 को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। सर्वप्रथम ठाकुरद्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी पंड़ित कृष्णानन्द शास्त्री जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी। इसके उपरान्त भगवान को रथ में विराजित किया गया और शोभायात्रा बैंड़-बाजो के साथ नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारम्भ हुई और नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पर समाप्त हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। रथयात्रा में भगवान श्रीकृष्ण जी का भव्य रथ, आतिशबाजी व आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। अग्रवाल समाज बागपत के लोगों द्वारा रथयात्रा में आये अतिथियों को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और उनको प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा भंड़ारा प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अजय गोयल, अजितेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष गर्ग, गौरव गोयल, सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनीत गुप्ता, मनोज गोयल, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, बलराम गुप्ता, पत्रकार रोहित अग्रवाल, पत्रकार विपुल जैन बागपत, दीपक गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुनील मित्तल बड़ौत, संजय गर्ग अमीनगर सराय, राजीव गर्ग बड़ौत, प्रिंस गुप्ता, मुन्नालाल गोयल, राजीव गोयल, विवेक गोयल, अमित अग्रवाल उर्फ काकू, रवि गुप्ता, रमेश वर्मा, प्रकाश चौधरी, अमित चंदौरिया, कृष्णराज, माधव गोपाल, निरंजन फौजदार, उमाशंकर फौजदार, आशा फौजदार, सुजीत लखेरा, पंकज गर्ग, दीपक शर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर विवेक जैन






