शारदा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। विश्वविद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, फूलों की खुशबू और खुशियों की गूंज से सराबोर नजर आया। इस विशेष अवसर पर छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ ने एक साथ मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जिसके बाद सभी ने फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली। पूरे परिसर में “होली है” के उल्लासपूर्ण स्वर गूंजते रहे। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत किया।
डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत जी ने कहा कि “होली का यह कार्यक्रम हमारे लिए बहुत खास है। विश्वविद्यालय सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, जिससे आपसी प्यार और अपनापन बढ़ाता है। ऐसे आयोजन हमें एक परिवार की तरह जोड़े रखते हैं और काम के साथ साथ खुशी के पल देते हैं।”
रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता जी ने कहा कि ” होली का माहौल हमेशा से ही खुशनुमा और हर्षोल्लास से भारा रहता है। फूलों और अबीर गुलाल उड़ा कर होली का त्यौहार मनाया गया। डीजे पर सभी ने मिलकर डांस किया और खूब मस्ती की। हमें खुशी है कि विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं।”
इस मौके पर सभी विभागों के डीन, हेड, स्टाफ, फैकल्टी मेंबर, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।





