रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने भूतेश्वर मंदिर में जन सेवार्थ हेतु लगाया वाटर कूलर

बुलंदशहर: आज रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा C A रो. नितिन अग्रवाल ( डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 25-26) की प्रेरणा से भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में वाटर कूलर जन सेवार्थ हेतु मुख्य अतिथि रो.प्रदीप अग्रवाल (रीजनल कोऑर्डिनेटर)जी के द्वारा वाटर कूलर पर स्वास्तिक का पवित्र चिन्ह लगाकर एवं फूल माला चढ़कर भूतेश्वर महादेव मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट को समर्पित किया गया
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुराग मित्तल सचिव अरविंद गर्ग, द्वारा क्लब के सभी सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी का आभार जताया ,
क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को ठंडा एवं शीतल जल प्राप्त होगा जो की एक पुण्य कार्य है
एवं अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल द्वारा प्रदीप अग्रवाल ,भूतेश्वर महादेव समिति एवं धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के सदस्यों का आभार प्रकट किया गया
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग,डॉ सचिन अग्रवाल, अजय गोयल, अमित गर्ग, अजय मित्तल, अजय कंसल, जुगनेश बंसल, दिव्यांशु कंसल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे
रिपोर्ट -संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






