नोएडा

11 केवी लाइन से जुड़ी सोसाइटियों के लिए बिजली आपूर्ति की तैयारियों पर बैठक

नोएडा : सुरोजित दासगुप्ता, सचिव नोफा (NOFAA) एवं जनरल सेक्रेटरी, एक्सोटिका फ्रेस्को एओए, ने Vaibhav Mishra, कार्यपालक अभियंता (11 केवी एवं एलटी), नोएडा एक्सप्रेसवे से मुलाकात कर 11 केवी लाइन से जुड़ी सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पिछले वर्ष गर्मियों में विभिन्न सोसाइटियों में आई बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी पीक सीजन में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए पूर्व-तैयारी और ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

श्री मिश्रा ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए आंतरिक लोड प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के महत्वपूर्ण कार्य जारी हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 11 केवी लाइन से जुड़ी सोसाइटियों के लिए विशेष आंतरिक जांच और निगरानी की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़े और बाधाएं कम हों।

बैठक के दौरान संदर्भ के रूप में 1 अप्रैल से अब तक एक्सोटिका फ्रेस्को की बिजली कटौती का डेटा भी साझा किया गया, जिसे विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए समीक्षा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!