बुलन्दशहर

अज्ञात बदमाश ले उड़े लाखों रुपए के इन्वर्टर,बैटरा, विद्युत उपकरण और स्टील के बर्तन 

बादशाह पुर तालाब के संविलियन विद्यालय का मामला

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी जूनियर हाईस्कूल में अज्ञात बदमाश कमरों के ताले तोड कर लाखों रुपए के इन्वर्टर बैटरा विद्युत उपकरण और स्टील के बर्तन आदि उड़ा ले गए। प्रधान अध्यापक ने थाने पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गए सामान को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। तीन दिन बाद भी पुलिस के साथ खाली हैं।

गांव बादशाहपुर तालाब ब्लाक जहांगीराबाद के संविलियन विद्यालय में बुधवार की रात्रि में अज्ञात बदमाश स्कूल में घुसकर कमरों के ताले तोड कर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। गुरुवार को विद्यालय पहुंचे प्रधान अध्यापक दलमोर सिंह ने चोरी की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दलमोर सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌ गई। तीन दिन बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!