दिल्ली एनसीआर

10th ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026: डॉ. महिपाल सिंह भारत चिकित्सा रत्न से किए गए सम्मानित  

नई दिल्ली:10th ऑल मीडिया काउंसिल अवार्ड्स 2026 समारोह में फिजियोथेरेपिस्ट एवं फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी जी थे। इस अवसर पर डॉ. महिपाल सिंह और प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को फाउंडेशन की इन-हाउस मैगज़ीन होराइज़न तथा बच्चों द्वारा तैयार किया गया इन-हाउस समाचार पत्र Winsome Times भेंट किया।

मुख्य अतिथि को मैगज़ीन और समाचार पत्र भेंट करना फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के सभी सदस्यों के लिए गर्व का क्षण रहा।

आयोजकों ने डॉ. महिपाल सिंह के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास दिव्यांगजनों और समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, और ऐसी पहलें हर जगह होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!