बुलन्दशहर

नौ निहालों में संस्कार की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया दमखम 

भारत विकास परिषद गौरव के किया सात दिवसीय विशेष आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भारत विकास परिषद गौरव शाखा बुलंदशहर ने गायत्री विद्मा मंदिर बुलंदशहर में सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव गुप्ता का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि बच्चों को संस्कार वान बना कर ही देश समाज और परिवार का भला हो सकता है। बच्चों को अपने माता-पिता गुरुजनों का सदैव आदर-सत्कार करना चाहिए और उनकी सीख और आज्ञा का समर्पण भाव से पालन करना चाहिए,,

शिविर में भाग ले रहे बच्चों को ओम की ध्वनि का उच्चारण कराया गया।सीमा गर्ग और पूनम मांगलिक द्वारा प्रातः कालीन वंदन और श्री गुरु मंत्र सिखाया गया।

शिविर में 86 बच्चों ने सहभागिता की। बच्चों ने रंगारंग रंगोली बनाई नृत्य गीत कविता वाचन कर अजब समां बांधा।सभी बच्चों को स्टेनरी प्रदान की गई और शरबत ,ओ आर एस,केंडी एवं पोष्टिक आहार आदि वितरित किए गये।

मंच संचालन सीमा गर्ग और पूनम मांगलिक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विजय गर्ग,मनीष मांगलिक पूनम बंसल, शिवशंकर अग्रवाल अशोक अग्रवाल के डी गुप्ता दुष्यंत मांगलिक अशोक अग्रवाल के डी गुप्ता रेनू तायल, प्रीति अग्रवाल रेखा अग्रवाल ललिता मित्तल मानसी गर्ग सुनीता गोयल रंजना बंसल अनुराधा अग्रवाल गरिमा मांगलिक आदि सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!