किसान मंच
पुलिस के तमाम प्रतिरोधों को दरकिनार कर किसान नेताओं ने बाहपुर में किया धरना प्रदर्शन
भाकियू चढूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पहुंच गए बाहपुर

औरंगाबाद( बुलंदशहर )किसानों की जमीनों के अधिग्रहण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने गांव बाहपुर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने पुलिस के तमाम गतिरोधों को दरकिनार करते हुए धरना स्थल पर पहुंच कर धरने में शिरकत की।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बाहपुर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाकर किसान नेताओं को रोकने का असफल प्रयास किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






