बुलन्दशहर

अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने की अंतिम चेतावनी

दो जुलाई को चलेगा बुल्डोजर खर्चा भी वसूला जाएगा अतिक्रमणकारियों से

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत ने मुनादी करवा कर कस्बे के तमाम व्यापारियों से अपना अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि दो जुलाई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण बल पूर्वक हटाने के साथ साथ अतिक्रमण करने वालों से अतिक्रमण हटाने का खर्चा भी वसूला जाएगा।
अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने सोमवार को कस्बे में मुनादी करवा कर नालों से आगे अथवा नालों के उपर किये गये अवैध कब्जे को स्वयं हटाने का आग्रह किया है। उन्होने अंतिम रूप से चेतावनी देते हुए बताया कि दो जुलाई से नगरपंचायत द्वारा अवैध कब्जों को बलपूर्वक हटवाया जायेगा। अतिक्रमण हटाने में होने वाले व्यय को भी संबंधित अवैध कब्जे दारों से वसूल किया जायेगा।
अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ भी किसी के भी दबाब में पक्षपात नहीं किया जायेगा। निर्धारित नियमानुसार समान रूप से सभी का अवैध अतिक्रमण हटाया जायेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!