सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण लेखपाल ने रुकवाया
औरंगाबाद कस्बे में जहांगीराबाद रोड पर गाटा संख्या 1817 का मामला,नगर पंचायत से नक्शा पास कराया गाटा संख्या 1816 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गाटा संख्या 1817 पर।

औरंगाबाद( बुलंदशहर )राजस्व लेखपाल राजेश कुमार यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से किया जा रहा अवैध निर्माण मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। एक शिकायत पर नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निर्माण कार्य रुकवाये जाने के निर्देश दिए थे।
कस्बे में भूमाफियाओं की पौ-बारह है। दबंग भूमाफियाओं द्वारा आये दिन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता है राजस्व विभाग और नगर पंचायत एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं।वो अलग बात है कि पल्ला झाड़ने वाले एवज में मनचाही रकम वसूल कर ही ऐसा करते हैं।
हाल फिलहाल कस्बे के जहांगीराबाद रोड पर भूमाफियाओं ने नगर पंचायत के सर्वेसर्वा बने हुए आका से गाटा संख्या 1816 में नक्शा पास कराया। मोटी रकम की एवज में गाटा संख्या 1817 में कब्जा जमाना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत हाल फिलहाल अधिशासी अधिकारी बने रोहित कुमार से की गई। रोहित कुमार ने शिकायत पर कडा संज्ञान लेते हुए हाल फिलहाल तैनात हुए राजस्व लेखपाल राजेश कुमार यादव को गाटा संख्या 1817 पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाये जाने के निर्देश दिए।
लेखपाल राजेश कुमार यादव ने मंगलवार को मौका मुआयना कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उक्त जानकारी देते हुए लेखपाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश पूरी कर सरकारी जमीन को चिंहित किया जायेगा। उसके बाद ही इस गाटा संख्या पर काम शुरू हो सकता है उससे पहले नहीं। बताया जाता है कि गाटा संख्या 1817 में लगभग ढाई बीघा जमीन जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ आंकी जा रही है सरकारी है।
औरंगाबाद कस्बे में जहांगीराबाद रोड पर गाटा संख्या 1817 का मामला
नगर पंचायत से नक्शा पास कराया गाटा संख्या 1816 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गाटा संख्या 1817 पर।
औरंगाबाद( बुलंदशहर)राजस्व लेखपाल राजेश कुमार यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से किया जा रहा अवैध निर्माण मौके पर पहुंचकर तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। एक शिकायत पर नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निर्माण कार्य रुकवाये जाने के निर्देश दिए थे।
कस्बे में भूमाफियाओं की पौ-बारह है। दबंग भूमाफियाओं द्वारा आये दिन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता है राजस्व विभाग और नगर पंचायत एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं।वो अलग बात है कि पल्ला झाड़ने वाले एवज में मनचाही रकम वसूल कर ही ऐसा करते हैं।
हाल फिलहाल कस्बे के जहांगीराबाद रोड पर भूमाफियाओं ने नगर पंचायत के सर्वेसर्वा बने हुए आका से गाटा संख्या 1816 में नक्शा पास कराया। मोटी रकम की एवज में गाटा संख्या 1817 में कब्जा जमाना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत हाल फिलहाल अधिशासी अधिकारी बने रोहित कुमार से की गई। रोहित कुमार ने शिकायत पर कडा संज्ञान लेते हुए हाल फिलहाल तैनात हुए राजस्व लेखपाल राजेश कुमार यादव को गाटा संख्या 1817 पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाये जाने के निर्देश दिए।
लेखपाल राजेश कुमार यादव ने मंगलवार को मौका मुआयना कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उक्त जानकारी देते हुए लेखपाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश पूरी कर सरकारी जमीन को चिंहित किया जायेगा। उसके बाद ही इस गाटा संख्या पर काम शुरू हो सकता है उससे पहले नहीं। बताया जाता है कि गाटा संख्या 1817 में लगभग ढाई बीघा जमीन जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ आंकी जा रही है सरकारी है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल