गांव परवाना के डाकघर पर अक्सर लटका रहता है ताला
ग्रामीणों में रोष, बैरंग लौटते हैं ग्रामीण

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ग्राम परवाना में डाकघर अक्सर बंद रहता है। डाकखाना बंद मिलने पर ग्रामीणों को बिना कोई काम कराये बैरंग वापस लौटना पड़ता है जिसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विकास खंड जहांगीराबाद तहसील स्याना अंतर्गत ग्राम पंचायत परवाना महमूदपुर में डाकखाना अक्सर बंद रहता है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्राम परवाना के डाकखाने वाले मौहल्ले में डाकघर पर अक्सर लटका ताला ग्रामीणों को मूंह चिढ़ाते नजर आता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस डाकघर पर अक्सर ताला लगा रहता है अथवा अंदर से बंद रहता है। डाक कर्मचारी अंदर बैठे गप्पे हांकते रहते हैं । पोस्टमैन विक्रांत डाक या तो वितरित ही नहीं करता है अथवा लापरवाही से कहीं भी डाल कर चलता बनता है जिससे डाक या तो गुम हो जाती है या खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से डाकखाने की व्यवस्था अविलंब सुचारू कराये जाने की मांग की है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






