गौ शाला में कुत्तों ने मार डाली गाय प्रशासनिक अधिकारी लीपा पोती में जुटे
विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की शिकायत पर गौशाला की बदहाली पर जताया रोष

औरंगाबाद (बुलंदशहर कोड़ा शमसाबाद गौशाला में पशुओं की बदहाली और गौशाला की दुर्दशा के चलते एक गाय को आवारा कुत्तों ने नौच नौच कर मार डाला। ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलने पर विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पशुओं की दुर्दशा और गौशाला की बदहाली देख प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर अधिकारियों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल पल्ला झाड़ लिया।

विकास खंड जहांगीराबाद तहसील स्याना अंतर्गत ग्राम कोड़ा शमसाबाद में अस्थाई गौ शाला में एक गौवंश को आवारा कुत्तों ने नौंच नौंच कर मार डाला। गौ वंश के अधखाये अवशेष देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी दी तो नितिन सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पशुओं की दुर्दशा और पानी चारा नदारत देख अधिकारियों को सूचना दी। गौ शाला में पशुओं के 13 टैग भी बरामद किए गए जिनकी अकाल मृत्यु हो जाने और इधर उधर दफना दिये जाने की आशंका जताई जा रही है।कुछ पशु अवशेष गौ शाला के गड्ढों में भरे पानी में तैरते हुए भी देखे गए। सूचना पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगदेव गिरी, सचिव प्रदीप गोस्वामी सहायक जिला पशु चिकित्सा अधिकारी

आदि गौ शाला पहुंचे। सहायक विकास अधिकारी ने पाये गये गौवंश अवशेष बाहर से किसी ग्रामीण द्वारा गौशाला में डाल कर गौशाला को राजनीति का अखाड़ा बनाने की बात कही। सचिव प्रदीप गोस्वामी ने सभी व्यवस्था समुचित बताते हुए पूर्व प्रधान पर गौ शाला में अनावश्यक आरोप लगवाए जाने की बात कही। सहायक जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पाये गौवंश के अवशेष का सेंपल लेकर जांच पड़ताल कराने की बात कही। गौशाला में पशुओं को हरा चारा पानी आदि ना मिलने और गायों के भूखों मरने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






